फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एक अक्तूबर से बढ़ेंगी रामनगरी से सीधी उड़ानें

Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हवाईअड्डा।
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक अक्तूबर से दिल्ली, बंगलूरु और 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए नई उड़ानें शुरू होंगी। हैदराबाद की मौजूदा सेवा को भी सप्ताह के सात दिन संचालित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से दिल्ली के लिए दो उड़ानें निर्धारित हैं। अकासा एयर की क्यूपी 1608 अयोध्या से दोपहर 12:50 बजे उड़कर दोपहर 2:20 पर दिल्ली पहुंचेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1274 भी इसी दिन अयोध्या से दोपहर 2:10 बजे रवाना होगी और 3:45 पर दिल्ली पहुंचेगी। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिन में दो अलग-अलग समय पर सीधी उड़ान सेवा का विकल्प मिलेगा।
बंगलूरू के लिए इंडिगो की 6ई926 सेवा भी एक अक्तूबर से शुरू होगी। शुरुआती उड़ान में यह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी। अयोध्या से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर विमान दोपहर 12:05 पर बंगलूरू पहुंचेगा। 25 अक्तूबर से इस उड़ान के समय में बदलाव प्रस्तावित है। इसके बाद अयोध्या से प्रस्थान दोपहर 2:15 बजे होगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अक्तूबर से मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की दैनिक सीधी उड़ान और बंगलूरू की इंडिगो सेवा को दैनिक करने की तैयारी है। मुंबई सेवा का फ्लाइट नंबर और समय अभी अंतिम शेड्यूल में आना बाकी है। हैदराबाद की मौजूदा इंडिगो सेवा को भी सीमित दिनों से बढ़ाकर सप्ताह के सातों दिन करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें