फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भरभराकर गिरी पीडब्ल्यूडी की जर्जर दीवार, मलबे में दबकर मैकेनिक की मौत

Mon, 07 Sep 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
तहसील सदर के निकट सड़क किनारे पीडब्लूडी के कार्यालय की दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा व जमा लोगों
विज्ञापन
अयोध्या। सदर तहसील के पास सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के पास मौजूद बाइक मैकेनिक रविंद्र कुमार गौड़ देखते ही देखते मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने हाथों से मलबा हटाकर रविंद्र को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रविंद्र को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पड़ोसी शशांक सिंह के मुताबिक, रविंद्र बाइक की मरम्मत का काम करते थे। सुबह वह पीडब्ल्यूडी कार्यालय की दीवार के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार ढह गई और वह उसके मलबे में दब गए। नगर कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। अचानक हुए इस हादसे ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय की जर्जर दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

100 साल पुरानी थी दीवार
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि ढही दीवार करीब 100 साल पुरानी थी। यह प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में बने स्टोर रूम की बाउंड्रीवॉल का हिस्सा थी। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार के आसपास पानी भर गया था, जिससे दीवार कमजोर होकर गिर गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
अयोध्या में जर्जर ढांचों के गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अक्तूबर 2025 में बीकापुर क्षेत्र में जर्जर मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए थे। इसके कुछ समय बाद तेंदुआमाफी इलाके में पुराना मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

तहसील सदर के निकट सड़क किनारे पीडब्लूडी के कार्यालय की दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा व जमा लोगों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें