फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर में सेना जैसा अनुशासन, कर्मियों की बनेगी डिजिटल कुंडली

Fri, 02 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में कर्मियों की गतिविधियों पर अब निगरानी बढ़ाई जाएगी। सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने मंदिर की आंतरिक व्यवस्था को अधिक अनुशासित और जवाबदेह बनाने के लिए सेना जैसी कार्यप्रणाली लागू करने की योजना तैयार की है। इसके तहत मंदिर ट्रस्ट के कर्मियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा। साथ ही उनकी गतिविधियों की सॉफ्टवेयर के जरिये निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद कर्मचारियों की निगरानी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट ने सख्ती बढ़ाई है। नए सीईओ के स्तर से व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है। नई व्यवस्था में प्रत्येक कर्मचारी का डिजिटल प्रोफाइल यानी डिजिटल कुंडली तैयार करने की योजना है। इसमें कर्मचारी की नियुक्ति, पद, ड्यूटी, तैनाती, उपस्थिति, जिम्मेदारी समेत उससे संबंधित जरूरी विवरण दर्ज किए जाएंगे। इससे जरूरत पड़ने पर किसी कर्मचारी की तैनाती और उसके काम का पूरा ब्योरा तत्काल सामने आ सकेगा।
ट्रस्ट के स्तर पर ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कराया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों का पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा। कर्मचारी किस स्थान पर तैनात है, उसकी ड्यूटी क्या है और उसे कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसकी जानकारी डिजिटल सिस्टम में उपलब्ध रहेगी। इससे मैनुअल रिकॉर्ड पर निर्भरता कम होगी और जिम्मेदारी तय करना आसान होगा।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान गतिविधियों पर भी नजर

नई व्यवस्था में केवल उपस्थिति दर्ज करना ही उद्देश्य नहीं है। कर्मचारियों की ड्यूटी और तैनाती की भी निगरानी की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को यह पता चल सकेगा कि कर्मचारी निर्धारित स्थान और जिम्मेदारी के अनुरूप काम कर रहा है या नहीं। मंदिर परिसर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए तकनीकी निगरानी को अहम माना जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के मोबाइल की भी समय-समय पर जांच की योजना है।


सीईओ के काम संभालने के बाद ये हुए बड़े बदलाव
सभी स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट अनिवार्य। अब रिश्तेदारों और परिवार का भी ब्योरा देना होगा।
बिना वेरिफिकेशन कोई भी कर्मचारी मंदिर सेवा में नहीं रहेगा। हर विभाग के लिए अलग एसओपी तय।
मंदिर परिसर में निगरानी बढ़ाने के लिए करीब 40 नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी।
मंदिर परिसर के करीब 450 प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी के दौरान मोबाइल प्रयोग पर रोक। फेस रीडिंग से हाजिरी।
सभी कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाली ड्रेस कोड
एसबीआई स्टाफ आसमानी शर्ट-काली पैंट, एजेंसी स्टाफ भगवा शर्ट-काली पैंट, ट्रस्ट स्टाफ सफेद शर्ट-काली पैंट, पुजारी/भंडारी/कोठारी के लिए पीतांबरी रेशमी धोती।
विज्ञापन

प्रवेश-निकासी पर वीडियो निगरानी और रोज तलाशी।
नकदी गिनती अब सिर्फ एसबीआई की टीम करेगी, दो शिफ्ट में। टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर गिनती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें