फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामकथा संग्रहालय में बनेगा डिजिटल पुस्तकालय

Thu, 03 Jul 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू तट पर स्थित रामकथा संग्रहालय को अब डिजिटल युग से जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंदिर आंदोलन के संघर्ष की गाथा, कानूनी लड़ाइयों की बारीकियां और निर्माण यात्रा की समग्र जानकारी अब शोधार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए डिजिटल रूप में सुलभ होगी। राम मंदिर निर्माण समिति की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संग्रहालय परिसर में एक अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

इस डिजिटल पुस्तकालय का उद्देश्य न केवल ऐतिहासिक दस्तावेजों और दुर्लभ सामग्रियों को संरक्षित करना है, बल्कि उन्हें शोध और अध्ययन के लिए वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराना भी है। इसमें आंदोलन से जुड़े मुकदमों के दस्तावेज़, ऐतिहासिक फ़ोटो, साक्षात्कार, मीडिया रिपोर्ट्स और न्यायालयों के आदेशों सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटिलाइज कर अपलोड किया जाएगा। रामकथा संग्रहालय में प्रस्तावित यह डिजिटल पुस्तकालय आधुनिक भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक आंदोलन की सबसे बड़ी डिजिटल थाती बनेगा।
यह मंदिर आंदोलन को केवल धार्मिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक, न्यायिक और वैचारिक दृष्टिकोण से भी समझने में सहायक होगा। निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक-ऐतिहासिक ज्ञानकोश के रूप में कार्य करेगी। डिजिटल पुस्तकालय के माध्यम से सत्य घटनाओं का सटीक और प्रमाणिक दस्तावेजीकरण होगा, जिससे आने वाली पीढ़ियां भ्रम और भुलावे से बचेंगी।
विज्ञापन


यह पुस्तकालय शोधार्थियों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो मंदिर आंदोलन पर गहन अध्ययन करना चाहते हैं। इसमें समाहित सामग्री ऑनलाइन पोर्टल व विशेष ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल भारतीय शोधार्थी बल्कि विदेशों में बैठे विद्वान भी राम मंदिर आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा से रु-ब-रु हो सकेंगे। डिजिटल पुस्तकालय में दुर्लभ किताबों व ग्रंथों का भी संग्रह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें