फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिव्यांग श्रद्धालु नहीं कर पा रहे राम परिवार के दर्शन

Sat, 25 Apr 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के भव्य राम मंदिर में जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु रामलला और राम परिवार के दर्शन कर रहे हैं, वहीं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था का मार्ग अब भी कठिन बना हुआ है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए करीब 50 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, जिससे शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रामपरिवार में रैंप और लिफ्ट निर्माण की योजना लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में व्हीलचेयर या सहारे से चलने वाले श्रद्धालु मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई दिव्यांग श्रद्धालु परिसर तक पहुंचने के बाद भी दर्शन से वंचित रह जाते हैं, जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। लिफ्ट का निर्माण पूरा तो हो चुका है, लेकिन इसे अभी आम श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है। बताया गया कि जल्द ही तकनीकी एजेंसी इसे ट्रस्ट को हैंडओवर कर देगी, जिसके बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
दूर-दराज से आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं का कहना है कि वे श्रद्धा और उम्मीद के साथ अयोध्या पहुंचते हैं, लेकिन सीढ़ियों की बाधा उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। कुछ मामलों में परिजन सहारा देकर ऊपर ले जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह जोखिम भरा और थकाऊ होता है। मंदिर प्रशासन की ओर से रैंप और लिफ्ट निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने की बात कही जा रही है, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी बाधा के दर्शन कर सकें। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र ने बताया कि कुछ काम बाकी है, जल्द ही दिव्यांग श्रद्धालु भी राम परिवार का दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें