फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फरवरी से पूरे राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर सकेंगे श्रद्धालु

Mon, 05 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामभक्तों के लिए एक खुशखबरी है। फरवरी से श्रद्धालु पूरे राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने अन्य देवालयों को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 23 व 24 जनवरी को होने वाली राम मंदिर भवन निर्माण समिति की अगली बैठक में सभी मंदिरों के खुलने की तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को परिसर के अन्य मंदिरों में दर्शन की सुविधा जल्द मिलेगी। बैठक में उन्होंने ट्रस्ट के समक्ष इसका प्रस्ताव व सुझाव दिया है। कुबेर टीला पर पास के माध्यम से सीमित संख्या में लोगों को दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया जा रहा है। एक दिन में 700 से 800 लोगों को कुबेर टीला पर दर्शन कराने की योजना है। उम्मीद है कि फरवरी से परिसर के सभी मंदिर खोल दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रामकथा संग्रहालय में आईआईटी चेन्नई के सहयोग से हनुमान डिजिटल गैलरी बनाई जाएगी। भारत सरकार का विज्ञान व तकनीकी केंद्र भी इसमें सहयोग कर रहा है। संग्रहालय में कुल पांच डिजिटल गैलरी बन रही है। उम्मीद है कि मार्च तक इन्हें श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को तकनीक के माध्यम से एक नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न भाषाओं की रामायण संकलित करने का काम चल रहा है। कुछ रामायण मिली है, उनको हासिल करने के लिए पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें