फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीकापुर में नहीं रोके गए श्रद्धालुओं के वाहन

Wed, 12 Feb 2025 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीकापुर। होल्डिंग एरिया मिलिट्री ग्राउंड में बुधवार को दिन में श्रद्धालुओं के वाहन नहीं रोके गए। सिर्फ इक्का-दुक्का टूरिस्ट बस और वाहन ही मिलिट्री ग्राउंड में नजर आए।
चौरे बाजार-सुल्तानपुर में रूट डायवर्जन होने से प्रयागराज हाईवे पर अयोध्या की तरफ कम संख्या में वाहन आए। फिर भी हाईवे पर वाहनों की कतार लगी रही। बीकापुर कस्बा, चौरे बाजार, सुल्तानपुर बॉर्डर, खजुरहट व जलालपुर माफी में पुलिस तैनात रही। मिलिट्री ग्राउंड में निजी वाहन से पहुंचे बंगाल के नदिया जिला निवासी एक दर्जन श्रद्धालुओं ने भोजन बनाया। आराम करने के बाद आगे के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालु अमित मंडल, राजीव पाल आदि ने बताया कि वह लोग आठ फरवरी से निकले है। कई जगह रूट डायवर्जन से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया निवासी श्रद्धालु राजू गोस्वामी, पप्पू भारती, वशिष्ठ गिरि ने बताया कि बस्ती टोल प्लाजा के आगे खुटहरा चौराहा के पास उनके वाहन को रोका गया। इससे कई घंटे तक परेशान रहे। मिलिट्री ग्राउंड में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन का स्टॉल लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने फीता काटकर स्टॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें