फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू के घाट पर स्नान करते समय बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत, जल पुलिस की तत्परता से बची जान

Mon, 19 Jan 2026 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सरयू के घाट पर स्नान करते समय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी। जल पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच सकी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरय़ू घाट पर श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु की पहचान खलीलाबाद के गोला बाजार उसरी निवासी अनिरुद्ध अग्रहरि के रूप में हुई। घटना के समय घाट पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूवे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल सुरेंद्र यादव ने तत्काल कार्रवाई की। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलवाई और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए श्रद्धालु को श्रीराम अस्पताल भेजवाया। जल पुलिस की सजगता और मानवीय संवेदना के चलते श्रद्धालु को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। इससे अनहोनी टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें