फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मां कामाख्या धाम में चार करोड़ से होंगे विकास कार्य, बनेगा बस अड्डा

Tue, 13 Jan 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
15- मां कामाख्या धाम नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष, विधायक व अन्य
विज्ञापन
बाबा बाजार। आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में चार करोड़ के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही मां कामाख्या धाम में बस अड्डे के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर के समग्र विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बोर्ड बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों की जांच प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि जरूरतमंदों को समय पर आवास मिल सके। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में अतिक्रमण हटाने, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, चौराहों के सुंदरीकरण और नए पार्कों के निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। नगर पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पार्किंग सुविधा और दुकानों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन का भी निर्णय लिया गया।
धार्मिक एवं यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में बस अड्डे के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। गोड़ पुरवा और कोरइया में मार्ग निर्माण के लिए वन विभाग से भूमि विनिमय तथा नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रस्तावित पार्किंग स्थल की भूमि के विनिमय पर भी सहमति बनी। सैमसी में अस्थायी गोशाला के पुनर्निर्माण, आवारा गोवंश पकड़ने के लिए अभियान चलाने और नगर क्षेत्र में संचालित ग्रामीण पेयजल योजना के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभाग से पत्राचार करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
विज्ञापन




चौराहों का होगा नामकरण, वार्डों में बोर्ड लगेंगे
सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम के परिक्रमा पथ के निर्माण, सभी वार्डों में सीमा सूचक बोर्ड लगाए जाने और चौराहों के नामकरण के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। सभी वार्ड सदस्यों की ओर से प्रस्तुत किए गए लगभग चार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। विधायक रामचंद्र यादव ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें