खजुरहट। बीकापुर के भैरोंपुर टिकरा पंचायत निवासी रीता (45) में डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना पाकर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मंजुला आनंद और मलेरिया निरीक्षक डॉ. अनवर खान भी टीम के साथ गांव पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और दवा देकर बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने के लिए भी जागरूक किया गया। टीम ने गांव के 15 लोगों के रक्त के नमूने लिए। सभी नमूने जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजे गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि गांव में लगातार निगरानी की जा रही है।