फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 25 Feb 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27- सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता- संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। कमला नेहरू भवन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और संत समाज के सम्मान से जुड़े मामलों में सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्य एवं न्याय की स्थापना के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी और जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक आवाज उठती रहेगी। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि संत समाज के साथ कथित दुर्व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई आवश्यक है।
प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनिल तिवारी, उमेश उपाध्याय, हरजीत सिंह सलूजा, राजकुमार पांडेय, नाजिश फातिमा, बसंत मिश्रा, कविद्र साहनी, रामसागर रावत, राजेंद्र कुमार, जियो हैदर, रामचरित्र वर्मा, जय प्रताप गुप्ता, डॉक्टर विनोद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें