फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इंजीनियर की मौत के मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग

Thu, 01 Oct 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की मौत के मामले में बुधवार मृतक के परिजन गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में मिले। आशीष के पिता आनंद कुमार शिवहरे, मां गंगा शिवहरे और बहन ज्योति ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र देकर मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि आशीष करीब चार वर्ष से पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर तैनात था। घटना से पहले उसने अपनी मां को फोन कर मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह की ओर से प्रताड़ित किए जाने का जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रात में एक फोन आने के बाद परिजन अयोध्या पहुंचे तो आशीष का शव फैक्टरी परिसर के वेस्टेज टैंक में मिला।
पिता ने आरोप लगाया कि आशीष के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और चेहरा कपड़े से बंधा था। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। उनका कहना है कि पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं। प्रार्थनापत्र में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि शरीर पर मिली चोटें मृत्यु से पहले की थीं और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई। परिजनों ने इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत बताते हुए स्थानीय पुलिस के बजाय सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें