फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 45 मिनट पहले उड़ी दिल्ली की फ्लाइट, मुंबई की हो गई लेट

Fri, 05 Apr 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विमानों के संचालन में देरी तो आम बात है, लेकिन एक घंटे पहले पहुंचना ये कभी-कभी ही देखने को मिलता है। शुक्रवार को अकासा एयर की अयोध्या से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से निर्धारित समय से 45 मिनट पहले ही उड़ान भर ली और एक घंटे पहले दिल्ली पहुंच गई। विमान को अयोध्या से दोपहर 01:35 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन समय पर सभी यात्रियों के आने और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के चलते फ्लाइट पहले ही निकल गई। हालांकि, इस एक विमान को छोड़कर अन्य फ्लाइटें अपने निर्धारित समय पर ही उड़ीं और पहुंचीं। वहीं, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद की तीन फ्लाइटें देरी से रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुंबई से अयोध्या आने वाला स्पाइसजेट का विमान करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंचा। अयोध्या से अहमदाबाद जाने वाली स्पाइसजेट की ही फ्लाइट निर्धारित समय पर उड़ान भरने के बाद भी एक घंटे देरी से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा चेन्नई जाने वाले विमान ने अयोध्या से ही 35 मिनट देरी से उड़ान भरी। ऐसे में इन तीन विमानों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुंबई से अयोध्या आए कमलेश अरुण ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर रस की वजह से इंतजार करना पड़ा।

वर्जन
समय पर यात्रियों के फ्लाइट में बैठने के साथ ही अन्य सिग्नलिंग आदि की व्यवस्था जब दुरुस्त रहती है तो विमान समय से पहले उड़ान भर सकता है। वहीं, देरी और जल्दी का कारण एयरलाइन कंपनी की व्यवस्थाएं भी होती हैं। - विनोद कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें