फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जन्मदिन पर मौत ने छीन ली युवक की जिंदगी

Thu, 28 Aug 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरहट। जन्मदिन पर ही मौत ने बाइक सवार एक युवक की जिंदगी छीन ली। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मजरूद्दीनपुर गांव के पास हुई है। जन्मदिन पर ही हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमावा निवासी जावेद अहमद का बेटा लारेब अहमद (18) का बृहस्पतिवार को 18वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मित्र सोनबरसा मुसलमीन बीकापुर निवासी मोहम्मद उबैत (18) के साथ खजुरहट बाजार में खरीदारी करने आया था। खरीदारी करने के बाद दोनों मित्र बाइक से घर वापस जा रहे थे। मजरुद्दीनपुर गांव के पास जैसे ही एक निजी कॉलेज के सामने पहुंचे, तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। जबकि, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रधान मोहम्मद मोबीन और कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर भिजवाया। जांच के बाद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने लारेब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद उबैत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें