फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 07 Nov 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के कोदैला खजुरी गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के पास स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार को खेत की तरफ गए ग्रामीणों को ट्यूबवेल के पास स्थित नीम के पेड़ पर फंदे से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ दिखा। नजदीक जाने पर शव की शिनाख्त गांव निवासी सुरेश तिवारी उर्फ कटीले (35) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक कुछ समय से परेशान था। पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सुरेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो नाबालिग पुत्र और एक पुत्री है। सभी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सुरेश के ऊपर थी। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें