फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में युवक की लाश मिली

Sat, 25 Oct 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01- घटनास्थल पर जांड़ पड़ताल करती पुलिस की टीम- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। उमरहर कृषि फार्म के पास संदिग्ध हालात में 35 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुमारगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के उमरहर फॉर्म के पास चकरोड के किनारे शनिवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। थाना प्रभारी कुमारगंज ओमप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव के पास पुलिस को बोरी में रखी लकड़ी व साइकिल मिली है। चकरोड के किनारे झटका मशीन का तार लगा हुआ मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की साइकिल की हैंडिल उसी तार से छू गया जिससे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो हुई। थाना प्रभारी कुमारगंज ओमप्रकाश ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें