फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव के माताफेर सिंह की बाग में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया उसकी पहचान ईट भट्टे पर काम करने वाले धनेश्वर असुर के रूप में हुई, जो झारखंड का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झारखंड रांची के जिला गुमल थाना घागरा गांव के सलगी पीला पत्थर निवासी धनेश्वर असुर (22) पुत्र बुढ़वा असुर पुराकलंदर थाना क्षेत्र के बैसिंह गांव स्थित गौरव ब्रिक फील्ड पर काम करता था शाम को अपने चचेरे भाई के साथ शनिवार रात खाना खाकर लेटा और रात लगभग 11 कहा कि अभी आ रहा हूं, फिर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिला। रविवार सुबह थोड़ी दूर पर स्थित माताफेर सिंह की बाग में एक पेड़ में मफलर से एक युवक का शव लटकता दिखाई पड़ा। उसका चचेरा भाई पहुंचा तो उसकी पहचान धनेश्वर असुर के रूप में किया।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौत के कारणों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें