फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 23 Sep 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। मचान की रस्सी के सहारे युवक का शव चारपाई पर अधलेटी अवस्था में लटका मिला। इनायत नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

इनायत नगर के किनौली पूरे सलोनी गांव निवासी सूरज (25) सोमवार रात खाना खाकर खेत में बने मचान पर सोने के लिए आया था। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह 6:30 बजे तब हुई, जब गांव के ही निवासी शिव कुमार ने मिलने के लिए सूरज को आवाज लगाई। कई बार पुकारने पर भी जब सूरज नहीं बोला तो नजदीक जाकर देखा कि मचान में चारपाई पर अधलेटी अवस्था में रस्सी के सहारे उसका शव लटका हुआ है। शिव ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी।

रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना इनायत नगर पुलिस को दी। थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा व दरोगा आलोक सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। वह दो भाइयों में वह बड़ा था। छोटा भाई आकाश है। सूरज की शादी दो साल पहले किनौली मजरे पूरे बैजू निवासी जानकी प्रसाद की बेटी निशा के साथ हुई थी। उनका एक साल का बेटा शिवम है। ग्रामीणों के अनुसार सूरज की पत्नी मायके गई थी। वह एक दिन पहले पत्नी को लाने के लिए गया था। पत्नी ने साथ आने से मना कर दिया था। सूरज ने सोमवार शाम कुछ दोस्तों के साथ शराब भी पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें