सहादतगंज में सोमवार को दिवस अधिकारी राममोहन भारती व देवेंद्र सिंह का स्वागत करते जिलाध्यक्ष।
- फोटो : बहराइच के नाजिरपुरा में लगाया जा रहा बिजली ट्रांसफार्मर।
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सहादतगंज में संगठनात्मक कार्यों के सुचारु संचालन, कार्यकर्ताओंव आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिवस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की ओर से जारी सूची के अनुसार आठ जून से प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित पदाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे।
सोमवार को राममोहन भारती व देवेंद्र सिंह, मंगलवार को राजीव तिवारी व अशोक वर्मा, बुधवार को लालचंद्र चौरसिया व तेज तिवारी, बृहस्पतिवार को अखंड प्रताप सिंह व वीरसेन काका, शुक्रवार को ऋषिकेश वर्मा व रमन सिंह तथा शनिवार को कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू व अभिषेक यादव को दिवस अधिकारी बनाया गया है। रविवार को सरोज मिश्रा, सुमन पासवान, मंजू निषाद व शांति देवी को दायित्व सौंपा गया है। सोमवार को राममोहन भारती का स्वागत भी किया गया।