फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या मंडल की बेटियों ने जीता क्रिकेट का खिताब

Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय विद्यालय बालिका अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में अयोध्या ने बाराबंकी को 22 रन से हराकर पहला स्थान हासिल किया। बाराबंकी की टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


अयोध्या की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 85 रन बनाए। शांभवी, रिद्धि, राशिका, कोमल, साक्षी और रुचिता ने अच्छा खेल प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी।
अयोध्या की ओर से शीतल और साक्षी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कोमल, रुचिता और राशिका को एक-एक सफलता मिली। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कुसुम लता और विद्यालय क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें