फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बहू ने चुकाई ससुर की उधारी, लोक अदालत में मिली राहत

Sat, 13 Dec 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
29-लोक अदालत में ऋण के मामले के निस्तारण में मध्यस्थता करते जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व अन्य।-स
विज्ञापन
अयोध्या। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आमजन को काफी राहत मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा की रामपुर भगन शाखा से सात साल पहले ससुर के लिए गए कृषि लोन को बहू ने जिला जज की मध्यस्थता से चुकता करके राहत महसूस की।
विज्ञापन

बैंक का ऋण 80 हजार रुपये हो गया था। शनिवार को लोक अदालत में आई बहू बैंक के अधिकारियों से न्यूनतम धनराशि में लोन का सेटलमेंट करने का अनुरोध कर रही थी। इसी बीच जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा शिविरों का निरीक्षण करने पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराते हुए 80 हजार रुपये के बैंक लोन को 19 हजार में सेटल करा दिया। भेलसर निवासी जरीना का भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा से लोन का 5.76 लाख रुपये बकाया हो गया था, जिसे 2.80 लाख रुपये में सेटल किया गया। ननकऊ के बैंक ऋण 8.13 लाख के स्थान पर 2.90 लाख रुपये जमा कराकर लोन समाप्त किया गया। ग्रामीण बैंक की जाना बाजार शाखा से वर्ष 2008 में मोहनलाल ने बैंक से 70,621 हजार रुपये कर्ज लिया था, जो चार हजार रुपये में समाप्त कराया गया। कृष्णा देवी ने भी इसी शाखा से 2012 में टर्म लोन लिया था, जो बढ़कर 66 हजार रुपये हो गया था।
विज्ञापन

इसे पांच हजार रुपये में समाप्त कराया गया। लोक अदालत में सुलह-समझौता के लिए 15 वाद पेश किए गए, जिसमें दो विद्युत के व एक मामला भारतीय जीवन बीमा का सुलह-समझौता से निस्तारित किया गया। सिविल जज सदर के न्यायालय में दीवानी के 22 मुकदमे पेश किए गए थे, जिसमें से 14 मुकदमों को सुलह-समझौता कराकर समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें