फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का फेर: आधी रात प्रेमी के साथ इस हाल में थी बहू; कमरे में हलचल सुन घुस गए घरवाले, दृश्य देख हो गए शर्मसार

Sun, 07 Dec 2025 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में प्रेमी के साथ बहू मग्न थी। कमरे में हलचल सुनकर घरवाले पहुंच गए। घर में चोर घुसने की आशंका पर आसपास के लोगों को भी बुला लिया। कमरे में घुसने के बाद दृश्य देखकर शर्मसार हो गए। 
विज्ञापन
बहू के कमरे में छिपा मिला प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या से होश उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां विवाहित प्रेमिका से मिलने आधी रात को उसका प्रेमी पहुंचा। घरवालों को जानकारी हो गई तो युवक बेड के अंदर छिप गया। ग्रामीणों ने चोर समझकर तलाश शुरू की तो मामला कुछ और निकला। बाद में प्रेमी और महिला ने थाने में सहमति से शादी कर ली। हैरानी की बात यह रही कि महिला के पति ने विदेश से फोन करके इस शादी की बधाई दी। 

विज्ञापन


पूरा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बभनगवा गांव का है। गांव निवासी आलीम देर रात अपनी विवाहित प्रेमिका के घर पहुंच गया। महिला का पति पहले से विदेश में रहता है। घरवालों को रात में बहू के कमरे से आवाजें सुनाई दीं। उन्हें लगा कि कोई चोर घर में घुस आया है। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। 

बेड के अंदर छिपा मिला प्रेमी

ग्रामीणों ने घर की तलाशी शुरू की। जानकारी हो जाने पर महिला ने युवक को बेड के अंदर छिपा दिया। शक गहरा होने पर जब बेड खोलवाया गया तो आलीम बाहर निकला। इससे हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद महिला के ससुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और पूछताछ की। 

थाने में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने लंबे समय से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। महिला के ससुर और अन्य परिवारीजन भी मौजूद थे। वहीं, फोन पर पति से बात कराई गई। पति ने मामला समझते हुए कहा कि अगर मेरी पत्नी किसी और से खुश है, तो मैं साथ हूं। इसके बाद पति की रजामंदी से थाने में ही आलीम और महिला के विवाह की रस्म पूरी कराई गई। 

थाने में करा दी गई शादी

महिला के ससुर ने भी शादी को मंजूरी दी। लिखित रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों ने भी सहमति से हुए इस विवाह पर खुशी जताई। पति ने फोन पर ही दोनों को शादी की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें