फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बेटी की हत्या कर दी है, जाओ डाक बंगले से शव ले लो

Sat, 31 Aug 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
गोसाईगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। 
विज्ञापन
गोसाईंगंज (अयोध्या)। नगर के रेलवे स्टेशन के पीछे बने डाक बंगले के खंडहरनुमा कमरे में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मिले युवती के शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। बृहस्पतिवार सुबह उसने युवती की मां को फोन कर बताया कि बेटी की हत्या कर दी है, शव डाक बंगले में पड़ा है, जाकर ले लो।
विज्ञापन


एसएचओ परशुराम ओझा के मुताबिक 21 वर्षीय युवती की हत्या करने वाले युवक की पहचान सुल्तानपुर के थाना कूरेभार के देवकली निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। उसे बृहस्पतिवार रात दो बजे गोसाईगंज कस्बे के महादेवा मंदिर रोड से गिरफ्तार किया गया। युवक के पास से मृतका के दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सविता के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मुंबई में नौकरी करता था। पांच माह तक सविता उसके साथ मुंबई में लिव इन रिलेशन में रह चुकी है। सविता की बड़ी बहन और भाई की शादी के समय उसकी मां के अनुरोध पर वह मई में सविता को लेकर मुंबई से वापस आया था। इसके बाद वह बाल गोविंद नामक एक अन्य युवक के साथ बातचीत करने लगी। उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया, जो उसे नागवार लगा। 21 अगस्त को उसने युवती को फोन करके गोसाईंगंज बुलाया। उसे लेकर रेलवे स्टेशन के पीछे बने डाक बंगले में पहुंचा। वहां दोनों की तकरार हुई। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर शव को वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर बाद अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कनक पट्टी, दशमड़े निवासी कमला देवी ने गोसाईगंज कोतवाली पहुंचकर बताया कि उनके पास एक फोन आया था। बात करते हुए किसी ने बताया कि तुम्हारी बेटी का शव गोसाईगंज स्टेशन के पास डाक बंगले में पड़ा है। महिला की पुत्री घर से 21 अगस्त को महामाया मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने के लिए बताकर निकली थी।



शव के हाथ और पैर ही बचे, सिर का पता नहीं

पुलिस के खोजबीन के बाद डाक बंगले के पुराने खंडहरनुमा कमरे से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव को हत्या के बाद जलाए जाने की भी आशंका है। मां ने कपड़े व चप्पल से बेटी के शव की पहचान की। शव के हाथ और पैर ही बचे हैं। बाकी पेट से गर्दन तक का हिस्सा बिल्कुल खत्म है। सिर का भी पता नहीं है। हत्या का आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं।



पूर्व परिचित युवक ने किन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर युवती की हत्या की है। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूल किया है। शव मिलने के 12 घंटे के भीतर घटना का अनावरण कर दिया गया है। -राजकरण नय्यर, एसएसपी

गोसाईगंज पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें