फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीक्षांत समारोह में तीन आलिम और 16 हाफिजों की दस्तारबंदी

Sat, 21 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
01- हाफिजों की दस्तारबंदी करते हुए पटना के सज्जादानशीन डॉ. शमीमुद्दीन मुनामी- संवाद
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली में हजरत शेख अहमद अब्दुल हक मखदूम साहब के 610वें उर्स के अवसर पर मदरसा जामिया चिश्तिया दरगाह शरीफ का 25वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में तीन आलिम और 16 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। साथ ही उन्हें शैक्षिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनवार-ए-इल्मे गैब नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत निजामुद्दीन औलिया, दिल्ली के सज्जादानशीन फरीद निजामी मियां रहे। दारुल उलूम बहार शाह, अयोध्या के मुफ्ती मुईनुद्दीन अशरफी ने कहा कि समाज में मदरसा और खानकाह दोनों की अहम भूमिका है। इनके माध्यम से इंसान को बेहतर जीवन जीने का रास्ता मिलता है।

मुख्य वक्ता खानकाह मुनीमिया, पटना के सज्जादानशीन डॉ. शमीमुद्दीन मुनामी ने कुरआन और पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नय्यर मियां के शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


दस्तारबंदी समारोह में खानकाह रशीदिया, मैनपुरी के नायब सज्जादानशीन हजरत शाह मोहम्मद हस्सान मियां, सैयद मुजीब मियां और पैगंबर नगर के सैयद मिस्बाह अशरफ मियां सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नय्यर मियां ने की, जबकि संचालन मौलाना शबान उल्लाह ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, सभासद ताजुद्दीन पप्पू, मुमताज राइन, गुफरान शेख, गुलाम अंसारी, पूर्व सभासद उस्मान अंसारी, अख्तर अली खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें