फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाहनों की नो एंट्री से आम जनजीवन हुआ प्रभावित

Wed, 18 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
परिक्रमा पथ से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा के चलते बुधवार को शहर की रफ्तार थमी नजर आई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसका असर शहर के यातायात पर पड़ा। प्रतिबंधित रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहा तो वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शहर के भीतर आने-जाने वाले लोगों को कई स्थानों पर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह 11 बजे देवकली क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया वाहन चालक भी जाम में फंसे रहे। सहादतगंज के पास एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को बैरिकेडिंग के पास खड़े होकर रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा।
शांति चौक बैरियर से नाका हनुमानगढ़ी, मकबरा तिराहे से नाका और नवीन मंडी से अग्रसेन चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश रोका गया। वहीं, साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

परिक्रमा के चलते यातायात प्रतिबंध का असर जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों पर भी पड़ा। दूध वितरक हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि सुबह चार से छह बजे के बीच दुकानों पर दूध पहुंचा दिया था। भीड़ के कारण नाका हनुमानगढ़ी और देवकाली के आसपास आवाजाही में कुछ दिक्कतें आईं। राहगीर प्रवेश पांडेय, ओमकार निषाद ने बताया कि बाईपास के रास्ते चौक जा रहा था। देवकाली में जाम के कारण करीब 15 मिनट तक फंसा रहा।


150 से अधिक बसें चलीं, फिर भी परेशान रहे यात्री
परिक्रमा में परिवहन निगम की 150 से अधिक रोडवेज बसें संचालित होने के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। बस्ती, गोंडा सहित आसपास के जिलों में जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में खड़े नजर आए। निजी बसों का रूट डायवर्ट किए जाने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। कई लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। आरएम काशी प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए परिक्षेत्र में 150 से अधिक संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें