साइकिल रैली में शामिल महापौर, एयरपोर्ट निदेशक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी व खिलाड़ी।
अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार सुबह छह बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना व युवाओं में देशभक्ति और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
रैली डाभासेमर स्टेडियम से नाका चौराहा और रायबरेली रोड होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया।
रैली में अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना सहित खिलाड़ी, खेल प्रेमी और अन्य नागरिक शामिल रहे। समापन पर अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।