फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महाशिवरात्रि पर उमड़ेगी भीड़, रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा

Sat, 22 Feb 2025 07:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महाशिवरात्रि पर्व पर महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के बाद अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आरपीएफ ने अयोध्या धाम जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्लेटफार्म पर प्रवेश के सभी मार्गों पर बेरिकेडिंग कर दी है। सोमवार से श्रद्धालुओं को केवल नए भवन की गैलरी से ही प्रवेश दिया जाएगा। अयोध्या धाम जंक्शन पर आने वाले भीड़ को देखते हुए, सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर 80 सशस्त्र सीमा बल के जवानों की भी तैनाती की गई है। पूर्व से ही स्टेशन पर 350 आरपीएफ के जवान अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर अंतिम अमृत स्नान है। मौसम अनुकूल होने के कारण यात्रियों की अधिक भीड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिसको लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें