22- हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर कर्ण शर्मा- संवाद
अयोध्या। भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा शनिवार को परिवार के साथ रामनगरी पहुंचे। वह एक माह में तीसरी बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस यात्रा में उनके साथ उनकी मां पूनम शर्मा, बहन ऋतिका शर्मा और अन्य परिवारीजन शामिल रहे। उनकी मां रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो उठीं। कहा कि रामलला के दर्शन कर दिव्य अनुभूति हो रही है। पूरे परिवार ने अयोध्या में हुए भव्य बदलाव और विकास कार्यों की खुलकर तारीफ की। कर्ण शर्मा इससे पहले पिछले सप्ताह व माह के प्रारंभ में रामलला के दर्शन कर चुके हैं।