फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 1.79 करोड़ का जुर्माना

Sat, 27 Jul 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बालू और मिट्टी के अवैध खनन और इसके परिवहन के खिलाफ अब शिकंजा कसा गया है। इसके खिलाफ अभियान में नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। खनन विभाग ने अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर 1,79,50,746 रुपये का जुर्माना किया है। इसमें से 9,50,000 रुपये की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन



सरयू नदी के तराई क्षेत्र में बालू माफिया रात होते ही अवैध खनन मे लग जाते हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों मे मिट्टी खनन भी किया जा रहा है। जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से लैस खनन विभाग की टीम पूरी रात खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बालू और मिट्टी के अवैध परिवहन में लगे 200 वाहनों के स्वामियों से 80 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया हैं। खनन माफिया बालू का भंडारण भी करते हैं। इसके खिलाफ भी खनन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

माझा बरेहटा व तिहुरा में 6034 घन मीटर बालू सीज

डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर खनन विभाग ने माझा बरेहटा और तिहुरा में छापामारी कर 6034 घन मीटर अवैध बालू सीज की है। जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर 13 स्थानों पर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। अब सीज की गई बालू की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले भर में 18 स्थानों पर बालू के भंडारण के लिए विभाग की ओर से अनुमति निर्गत की गई है। इनमें से मौजूदा समय में सिर्फ नौ स्थानों पर बालू का भंडारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें