फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिले के 18 थानों को कोर्ट ने भेजा नोटिस

Sat, 16 May 2026 08:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले की अदालत ने सुनवाई के दौरान 18 थानों के पैरोकारों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई है। अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम प्रदीप कुमार सिंह ने इसे न्यायिक कार्यवाही के प्रति लापरवाही और निष्क्रियता माना है। न्यायाधीश ने सभी पैरोकारों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय में पैरोकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे। इनकी अनुपस्थिति के कारण समन, वारंट और गैर-जमानती वारंट जैसी महत्वपूर्ण सूचनाओं की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती है। इससे पत्रावली की कार्यवाही बाधित होती है। न्यायाधीश ने इस स्थिति को अत्यंत आपत्तिजनक बताया है। साथ ही इस उदासीनता को अस्वीकार्य बताया है। पूर्व में जारी निर्देशों का पालन न होने पर भी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने नोटिस की प्रति सभी थाना प्रभारियों को भेजने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि पैरोकारों की गैर-मौजूदगी से न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होती है। यह भी आदेश दिया है कि यदि तीन दिन में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लापरवाह पैरोकारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें