फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संकरी जगह पर काउंटर, धक्के खाकर दवा लेते हैं मरीज

Fri, 26 Apr 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
जिलाअस्पताल के दवा वितरण कक्ष से दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीज तथा तीमारदार।
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में मरीजों को आसानी से दवा लेने के लिए न्यू सर्जरी ओपीडी में खुला नया दवा वितरण कक्ष अभी भी शोपीस बना है। पुराने भवन में खुले काउंटर पर जगह संकरी होने से मरीजों को दवा लेने में धक्के खाने पड़ते हैं। थोड़ी भी भीड़ बढ़ती है तो लाइन में लगे मरीजों की सांसें अटकने लगती हैं। जबकि, उसी रास्ते से दूसरी ओपीडी में जाने के लिए भी पिसना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में न्यू सर्जरी ओपीडी में नया दवा वितरण कक्ष दो माह पहले खुला था, लेकिन यह एक माह भी नहीं चल सका। पुराने भवन में पहले से संचालित काउंटर पर ही सभी मरीजों को दवा लेनी पड़ती है। एक तो तीखी धूप में वहां तक जाने में मरीजों की हालत खराब होती है। दूसरे वहां पर पहले से ही मरीजों की भीड़ व जगह कम होने से उनकी सांसें फूलने लगती हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में अधिक भीड़ होने से तो यह काउंटर व रास्ता खचाखच भरा रहता है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा इस काउंटर पर दिखता रहा।
आए दिन बनी इस समस्या के निस्तारण के स्थायी इंतजाम होने के बावजूद जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जबकि, नए काउंटर के संचालित होने से अस्पताल पहुंचने वाले आधे मरीजों को वहीं पर दवाएं मिल सकती हैं। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करके पहुंचने व दवाओं के लिए जूझने से निजात मिल सकती है। साथ ही धन खर्च करने का उद्देश्य भी पूरा हो सकता है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ स्टाफ मेला ड्यूटी में लगा था। अब आ गए हैं। नया दवा वितरण कक्ष शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें