फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों से बढ़ा भ्रष्टाचार : बसपा

Sun, 14 Sep 2025 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
12-तारुन के नंसा बाजार में आयोजित बैठक में मौजूद बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल व अन्य।-बसपा
विज्ञापन
तारुन/बीकापुर। नंसा बाजार में बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर को आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रविवार को बसपा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण देश में भ्रष्टाचार व अराजकता बढ़ गई है। बड़े पैमाने पर किसान, नौजवानों की समस्या ने जटिल रूप धारण कर लिया है। यदि इसका समाधान करना है तो हमें प्रदेश में बसपा सरकार फिर लानी होगी। इस मौके पर विनोद बागड़ी, मंडल प्रभारी महेंद्र प्रताप आनंद, प्रदीप कुमार भारती, जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार गौतम, राम प्रकाश आदि मौजूद रहे। इस दौरान धौरहरा कुटी के प्रधान अमित जायसवाल ने सपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ली। वहीं बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर में आयाेजित बैठक में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बीकापुर क्षेत्र से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंथन किया गया। इस मौके पर किशन कोटेदार, बीडीसी सूरज पासवान, मोहम्मद आरिफ, अनंत राम मौर्य, करन सिंह पटेल आदि ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें