फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सहकारी बैंकों को आयकर से किया जाए मुक्त

Sun, 04 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी।
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज ऑर्गनाइजेशन का अखिल भारतीय अधिवेशन शनिवार को हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में सहकारी बैंक कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए नौ प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

इनमें सहकारी बैंकों को आयकर से मुक्त करने, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, जिला सहकारी बैंकों को शेड्यूल बैंक का दर्जा देने, संचालक मंडल में यूनियन के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने और सहकारी बैंकों में सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करने की मांग शामिल है। बैंक व पैक्स के कंप्यूटरीकरण का खर्च सरकार द्वारा वहन करने तथा पैक्स कर्मचारियों के वेतन संबंधी समस्या के समाधान की मांग उठाई गई।
अधिवेशन में राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया गया। प्रकाश खाडीलकर को राष्ट्रीय अध्यक्ष, अयोध्या के सुधीर सिंह को महामंत्री, शरद जाघव को संगठन मंत्री और जितेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उत्तर प्रदेश से धर्मेंद्र तिवारी व ईश्वर चौहान को राष्ट्रीय मंत्री व दुष्यंत त्यागी, ओमचंद शुक्ला और नरेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल धुमने ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें