फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 घंटे की बिजली कटौती से हलकान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या धाम क्षेत्र के राम की पैड़ी बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाके में उपभोक्ता 10 घंटे की बिजली कटौती से हलकान रहे। उमस भरी गर्मी में लोग व्याकुल तो रहे ही, लोगों के रोजगार व घरेलू कार्य भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बिजली निगम ने बिजली उपकेंद्र के यार्ड में 33/11 केवी आइसोलेटर बदलने के लिए बुधवार की सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती की सूचना सार्वजनिक की थी। तय समय पर बिजली आपूर्ति बाधित तो हो गई, लेकिन तीन बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में लोग उमस भरी गर्मी में व्याकुल होने लगे। इंवर्टर-बैटरी भी लंबी कटौती में दगा दे गया, जिससे दुपहरी हाथ का पंखा झलते हुए बीती।
पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र शुक्ला ने बताया कि बिजली निगम ने तय समय से अधिक कटौती की, जिससे व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। फोटोकॉपी की दुकान चलाने सर्वेश ने बताया कि बिजली न होने से रोजगार चौपट रहा। गृहिणी आरती तिवारी ने बताया कि दोपहर में उमस भरी गर्मी में बैठा नहीं गया। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी में रोते-बिलखते रहे। इंवर्टर भी दिन भर नहीं चल सका। इसी तरह अन्य तमाम उपभोक्ताओं ने समस्याओं का सामना किया। एसडीओ नवनीत सिंह ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कार्य आवश्यक था। उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षीरसागर के बगल जलवानपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात नौ बजे बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता बिजली निगम के अधिकारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। बुधवार की दोपहर लगभग 18 घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई तो लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें