फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रीपेड मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 May 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध ज्ञापन देते उपभोक्ता।
विज्ञापन
बीकापुर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं और किसानों में नाराजगी है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ उपभोक्ताओं ने तहसील परिसर के धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सात सूत्री मांग पत्र भेजा।
विज्ञापन


धरने में मोर्चा के संयोजक मयाराम वर्मा ने सरकार पर निजी कंपनियों को मुनाफाखोरी कराने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताया। आंदोलनकारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से संबंधित मामला वापस नहीं लिया गया, तो वे घरों से मीटर उखाड़कर विद्युत विभाग को सौंप देंगे। मांगपत्र में छुट्टा जानवरों, गैस सिलिंडर के बढ़े दाम, एमएसपी की गारंटी और आंधी-तूफान से हुए जनधन के नुकसान में तत्काल राहत दिलाने की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता अशोक यादव ने की और संचालन शेर बहादुर शेर ने किया। एसडीएम श्रेया, एसडीओ विद्युत और नायब तहसीलदार रामखेलावन धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मांग पत्र लिया और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें