फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिजली संकट पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

Wed, 30 Sep 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल/रानीबाजार। चक्रवाती तूफान के दौरान बृहस्पतिवार रात से गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। सोहावल और रानीबाजार विद्युत उपकेंद्रों का घेराव कर लोगों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोहावल में आरएल फीडर से जुड़े 50 से अधिक उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया और अभियंताओं-कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उपकेंद्र के 11 फीडरों में पांच की आपूर्ति बाधित थी। जेई रवींद्र यादव ने बताया कि अधिकांश फीडर चालू कर दिए गए हैं। आरएल फीडर की खराबी दूर करने का काम जारी है।
रानीबाजार उपकेंद्र पर कादीपुर, गौहनिया और तिवारी का पुरवा समेत कई गांवों के लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि कादीपुर में लाइन पर गिरे पेड़ हटाने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से खर्च किया, फिर भी बिजली बहाल नहीं हुई। जेई हेमंत मिश्र के समझाने पर लोग शांत हुए। खराबी दूर कर देर रात आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन


छह दिन बाद भी नहीं जुड़ी केबल
हनुमतनगर। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते छह दिन बाद भी टूटी केबल पड़ी है। शिव सावित्री नगर व झलियावां के उपभोक्ताओं का कहना है कि जेई फोन नहीं उठाते और लाइनमैन बिना सुविधा शुल्क के काम नहीं करते। बताया कि राम वन गमन मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय कोड़री बाजार से शिव सावित्री नगर होते हुए झलियावां गांव तक 440 वोल्ट की केबल गई है। तूफान में डाल टूट कर केबल पर गिर गई थी, जिससे आपूर्ति ठप है। जेई अरविंद प्रजापति ने बताया कि केबल टूटने की जानकारी है, लाइनमैन को बताया गया था। जल्द ही टूटी हुई केबल ठीक कराकर विद्युत सप्लाई बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें