फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुमारगंज में 12 दुकानों का निर्माण अंतिम चरण में

Tue, 10 Feb 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पंचायत कुमारगंज में 12 दुकानों का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिए दूसरी किस्त का इंतजार किया जा रहा है, जिसके प्राप्त होते ही शेष कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस योजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह छोटू ने बताया कि दुकानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही इनका आवंटन किया जाएगा। यह योजना नगर पंचायत के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। परियोजना की लागत और शेष कार्य नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 29 लाख 20 हजार रुपये है। इसमें से 14 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही प्राप्त हो चुकी है, जिससे अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो गया है। दूसरी किस्त मिलने के बाद टाइल्स लगाने, विद्युत वायरिंग कराने और शटर लगाने जैसे शेष कार्य पूरे कर दिए जाएंगे।

यह दुकानें बंवा मोड़ के ठीक सामने, नगर पंचायत कुमारगंज के पंचायत भवन के पास तथा हाईवे से सटी हुई हैं। इन प्रमुख स्थान पर दुकानों के आवंटन से नगर पंचायत कुमारगंज में व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। इन 12 दुकानों के बनकर तैयार होने से 12 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें