फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली किस्त से निर्माण शुरू, दूसरी न मिलने पर अधूरा पड़ा काम

Sun, 14 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सैकड़ों लाभार्थियों को दूसरी किस्त नहीं मिली है। इससे उनके पक्के मकानों का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है। बारिश का मौसम नजदीक होने से लाभार्थियों को छत न पड़ पाने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


आवास योजना के तहत कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि मिलनी है। अधिकांश को केवल एक लाख रुपये की पहली किस्त ही प्राप्त हुई है। नगर पालिका क्षेत्र में 1150 और मां कामाख्या नगर पंचायत क्षेत्र में 1140 लोगों को योजना का लाभ स्वीकृत हुआ है। हालांकि, लगभग 800 लाभार्थियों को ही पहली किस्त मिल पाई है। शेष लाभार्थी पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लाभार्थी रामउजेर ने बताया कि पहली किस्त मिलने के बाद उन्होंने मकान निर्माण शुरू किया था। दूसरी किस्त न मिलने से काम अधूरा पड़ा है। उन्हें खुले में रहने और परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वामी ब्रह्मानंद वार्ड के प्रवेश कुमार, कमला देवी और पिंकी कश्यप समेत सैकड़ों लाभार्थियों ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि मकान की दीवारें तैयार हो चुकी हैं। दूसरी किस्त के अभाव में छत नहीं डल पा रही है। मां कामाख्या नगर पंचायत के कई लाभार्थियों ने भी शीघ्र दूसरी किस्त जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले भुगतान न होने पर अधूरे मकानों को बचाना मुश्किल होगा। अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित करने की बात कही।
विज्ञापन


वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जल्द जारी होने की संभावना है। लाभार्थियों के निर्माण कार्य का फोटो सत्यापन एक-दो दिनों में शुरू कराया जाएगा। इसके बाद दूसरी किस्त उनके खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-प्रेम कुमार
अधिशासी अधिकारी रुदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें