फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टूटे होर्डिंग से हर समय मंडराता रहता खतरा

Wed, 14 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर की सड़कों पर लगे विज्ञापन होर्डिंग खतरा बन रहे हैं। कहीं दुकान के ऊपर लगा साइन बोर्ड टूटकर लटक रहा है, तो कहीं पोल झुक गया है और लोहे की छड़ सड़क की ओर निकली हुई है। शहर में ऐसे कई दृश्य सामने आए जहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद व्यस्त रास्तों क्षतिग्रस्त होर्डिंग लोगों के सिर पर खतरा बनकर लटके हैं।
विज्ञापन


जनौरा में दुकान के ऊपर टूटकर लटक रहा साइनबोर्ड
नाका बाईपास के पास जनौरा में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर दुकान के ऊपर लगा साइनबोर्ड टूटकर लटक रहा है। इसके ठीक बगल में दूसरी दुकान है और मौके पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सर्विस लेन से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं।

जिला कारागार गेट के सामने यूनिपोल से निकली लोहे की छड़
सिविल लाइंस स्थित जिला कारागार गेट के सामने लगे यूनिपोल के ऊपर से लोहे की छड़ निकलकर सड़क की ओर लटक रही है। इसके बगल में फूड कोर्ट है, जहां शाम से देर रात तक भीड़ रहती है। यह मार्ग कैंट और रामपथ को भी जोड़ता है। व्यस्त इलाके में सड़क की ओर निकली लोहे की छड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन


नाका चुंगी में कई दिनों से लटक रहा होर्डिंग
नाका चुंगी में एक भवन पर लगा होर्डिंग कई दिनों से टूटकर लटक रहा है। यह मार्ग रायबरेली बाईपास को जोड़ता है। आसपास कई कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी हैं, जिसके कारण यहां विद्यार्थियों और अन्य लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद भवन पर लटकता होर्डिंग अब तक उसी स्थिति में है।

पंडित दीनदयाल नगर के प्रवेश मार्ग पर झुका पोल
पंडित दीनदयाल नगर के प्रवेश मार्ग पर पोल के सहारे लगा होर्डिंग झुका हुए है। इसके पास में लोग काम भी करते हैं और इस रास्ते से रोजाना 200 से अधिक लोग गुजरते हैं। पोल और होर्डिंग झुकी स्थिति में होने से इनके गिरने का खतरा बना हुआ है।

शहनवां चौराहे के पास नीचे तक लटक रहा होर्डिंग
देवकाली से दर्शन नगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शहनवां चौराहे के पास एक भवन पर लगा होर्डिंग टूटकर नीचे की ओर लटक रहा है। होर्डिंग नीचे तक पहुंच गया है। इस मार्ग से लगातार लोगों और वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में इसके गिरने से राहगीरों को नुकसान हो सकता है।

मकबरा के पास चौक मार्ग पर झुका होर्डिंग
मकबरा के पास चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर पोल के सहारे लगा होर्डिंग टूटकर झुक गया है। इस मार्ग पर सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क के किनारे झुका होर्डिंग किसी भी समय गिर सकता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

नियम तय, फिर भी अनदेखी
नियमानुसार, दो विज्ञापन होर्डिंग के बीच 10 मीटर से अधिक दूरी होनी चाहिए। सड़क या फुटपाथ पर लोगों की आवाजाही बाधित करने वाली जगह पर होर्डिंग लगाने और पेड़-पौधों पर विज्ञापन सामग्री बांधने की मनाही है। विज्ञापन एजेंसी की जिम्मेदारी है कि होर्डिंग निर्धारित शर्तों के अनुसार लगाए और उसके ढांचे की देखरेख करे। इसके बावजूद प्रमुख मार्गों पर टूटे, झुके और लटकते होर्डिंग से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें