फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही की मौत

Mon, 28 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। आंधी की वजह से सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही जयदीप यादव (22) की मौत हो गई। हादसा 25 सितंबर को बहराइच में हुआ था। केजीएमयू में इलाज के दौरान 26 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जयदीप गोसाईगंज क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले थे। 2025 में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी हासिल की थी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली तैनाती बहराइच नगर कोतवाली में सिपाही के पद पर हुई थी। 25 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया था। यहां 26 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
रविवार को जयदीप का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मातम छा गया। पुलिस लाइंस अयोध्या में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पिता सत्य राम यादव ने शेरवा घाट स्थित श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। जयदीप तीन भाइयों और एक बहन में वह छोटे थे। उनके छोटे भाई का लेखपाल पद पर चयन हुआ था, लेकिन सात माह पहले उनकी भी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें