फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीटी स्कैन में देरी पर सिपाही और स्वास्थ्यकर्मी भिड़े

Wed, 23 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला के मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्वास्थ्यकर्मी के बीच सीटी स्कैन में देरी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार, पुलिस टीम महिला का सीटी स्कैन और एक्सरे कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आरोप है कि जांच में देरी होने पर सिपाही ने सीटी स्कैन विभाग के अभिषेक कुमार से जानकारी मांगी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में सिपाही और एप्रन पहने स्वास्थ्यकर्मी के बीच तीखी बहस होने लगी।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप लगाए। मामला बढ़ता देख मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया और विवाद शांत कराया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। महिला की लंबित मेडिकल रिपोर्ट भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें