फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। छात्रों के भविष्य से अन्याय और लोकतांत्रिक आवाजों के दमन के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार की शाम नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया। कांग्रेसजन शहीद स्तंभ, सिविल लाइंस पर एकत्र हुए। वहां से हाथों में मोमबत्तियां लेकर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया। इसके बाद गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह और सांकेतिक अनशन किया गया।
छात्र आंदोलन के दौरान दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों के व्यापक आंदोलन और राहुल गांधी की उठाई आवाज के दबाव के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, पीसीसी सदस्य राम अवध पासी और जिला महासचिव बृजेश रावत, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक और सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी ने सरकार से परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग की। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, रामसागर रावत, अश्विनी सिंह मधुर, वेद सिंह कमल,उमेश उपाध्याय , डी एन वर्मा,अशोक कनौजिया,जनार्दन मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें