बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में हाई रिस्क गर्भावस्था के मामले में सामान्य प्रसव से जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। नवजात में पुत्र और एक पुत्री हैं। जमौली खुर्द भरहू खाता निवासी सुशीला को बृहस्पतिवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। आशा साधना शर्मा उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचीं।
चिकित्सक व स्टाफ नर्सों ने तत्काल प्रसव की तैयारी शुरू की। कुछ ही देर में सुशीला ने सामान्य प्रसव से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसव के दौरान महिला में रक्त की कमी भी सामने आई।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. संत कुमार मौर्य ने नवजातों की जांच की और उन्हें रेडिएंट वार्मर में रखकर निगरानी शुरू कराई। प्रसव कराने वाली टीम में स्टाफ नर्स अमिता वर्मा, वंदना सिंह, प्रिया वर्मा, प्रियंका सिंह और ललिता यादव शामिल रहीं। परिजनों ने स्वास्थ्य टीम का आभार जताया।