फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 72 घंटे के अंदर पूरी करें परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

Sat, 25 Oct 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11- परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते मंडलायुक्त, डीएम,आईजी व अन्य अ​धिकारी- सूचना विभाग
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक परिक्रमा मेले का शुभारंभ 30 अक्तूबर को 14 कोसी परिक्रमा के साथ होगा। शनिवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने 42 किमी लंबे परिक्रमा पथ का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 72 घंटे के अंदर परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में आस्था की परीक्षा लेगा 14 कोसी परिक्रमा पथ... शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, आईजी प्रवीण कुमार व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने पूरे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। सहादतगंज हनुमानगढ़ी, गुप्तार घाट, ककरही बाजार, साकेत सदन, गैस गोदाम, झुनकीघाट, गोलाघाट, नयाघाट, सरयू के पुराने पुल, कारसेवकपुरम, हलकारा का पुरवा, आशिफबाग, सूर्यकुंड, जनौरा, गुलाबनगर व मोदहा ओवरब्रिज का निरीक्षण का तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, बेरीकेडिंग, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, नाले के ऊपर ढक्कन, मिट्टी व बालू डालने आदि व्यवस्थाएं परिक्रमा से पहले पूरा करने को कहा।
डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जहां सड़कें टूटी हैं, वहां तुरंत मरम्मत की जाए। जहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां दोनों तरफ बैरीकेडिंग व लाइट की व्यवस्था व मार्ग के दोनों ओर पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन लगाने को कहा। पेयजल व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में वाटर प्वाइंट बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी ट्रैफिक एपी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें