फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Impact: 30 दलालों पर केस दर्ज करने को दी गई तहरीर, आरटीओ के बाबुओं के काउंटर पर बैठ निपटाते थे काम

Tue, 25 Mar 2025 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार व प्रशांत कुमार ने बताया कि बीते सात मार्च को जिलाधिकारी विशाख जी ने आरटीओ का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने दलालों पर कार्रवाई करते हुए परिसर के बाहर दुर्गा कॉम्प्लेक्स को सील करवा दिया था।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ की ओर से सोमवार को 30 दलालों पर कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी गई है। इन दलालों की पहचान आरटीओ में लगे सीसीटीवी के जरिए की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद दलालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं, आरटीओ के बाबुओं पर भी गाज गिरेगी। उनके पटल बदले जाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 'आरटीओ का अजब हाल...बाबू कर रहे आराम, दलाल निपटा रहे काम' शीर्षक से खबर प्रकाशित कर आरटीओ में काम करने वाले दलालों के सिंडिकेट का खुलासा किया था। इसी क्रम में पिछले चार दिनों से लगातार दलालों व बाबुओं के गठजोड़ पर केंद्रित खबरें प्रकाशित की गईं। मामला प्रकाश में आने के बाद परिवहन विभाग के आयुक्त बीएन सिंह ने जांच के आदेश दिए। वहीं, आरटीओ की ओर से सोमवार को थाने में 30 दलालों की सूची व उनकी तस्वीरें सौंपी गई।

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Impact: आरटीओ में बाबुओं पर भी गिरेगी गाज... बदले जाएंगे पटल; काउंटरों पर दलाल बैठकर कर रहे थे काम
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार व प्रशांत कुमार ने बताया कि आरटीओ के सीसीटीसी कैमरों में संदिग्ध व्यक्तियों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस पर अपर नगर मजिस्ट्रेट थ्री ने एआरटीओ (प्रशासन) के सहयोग से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा। दफ्तर में बार-बार आने वाले संदिग्धों को चिह्नित कर तस्वीरें डीएम को भेजी गईं। उनके निर्देश पर ही अब मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई हो रही है।

मचा हड़कंप, नामों पर होती रही चर्चा

30 दलालों की सूची सरोजिनीनगर पुलिस को सौंपे जाने की खबर आते ही आरटीओ में हड़कंप मच गया। परिसर के बाहर मौजूद दलाल भी रफूचक्कर हो गए। किनकी तस्वीरें साझा हुई हैँ, किन लोगों के नाम सूची में हैं...इसे लेकर शाम तक चर्चा होती रही।

दलालों से बचाव के लिए हेल्पडेस्क शुरू

आरटीओ में दलालों पर अंकुश लगाने के लिए हेल्पडेस्क शुरू की गई है। लोगों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि बेवसाइट parivahan.gov.in पर आवेदन कर सभी सुविधाओं का लाभ घर बैठे उठाया जा सकता है। इसके लिए कार्यालय आने की जरूरत भी नहीं। 

विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि दलाल या अन्य कोई व्यक्ति गुमराह करता है तो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ के कार्यालय में मिलकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मोबाइल नम्बर 8005441031 पर संपर्क भी कर सकते हैं। आरटीओ व आसपास के परिसर में दलालों से बचाव के लिए बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें