अयोध्या। लोक गायिका नेहा राठौर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दिए गए बयान के बाबत न्यायालय में बुधवार को परिवाद दायर किया गया है। मजिस्ट्रेट ने परिवाद में सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत की है। यह मुकदमा अपर सिविल जज (सीडि) चतुर्थ/ एसीजेएम की अदालत में थाना महाराजगंज क्षेत्र के मड़ना निवासी ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने दायर किया है। कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में अंबेडकरनगर के महरुआ क्षेत्र के पकड़िया निवासी नेहा सिंह राठौर पर देश विरोधी बयान सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। बताया कि आतंकी हमले पर नेहा राठौर ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व रक्षामंत्री के विरुद्ध चुनावी लाभ लेने की कोशिश का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। नेहा के बयान को पाकिस्तान में सराहा जा रहा है और देश की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। देश में गृहयुद्ध की स्थित उत्पन्न हो रही है। पुलिस में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने नेहा के विरुद्ध देशद्रोह व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की अर्जी पेश की है।