फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा मंगल : कहीं सुंदर कांड तो कहीं कीर्तन के साथ हुए भंडारे

Tue, 26 May 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
संत भीखादास में प्रसाद वितरण करते पूर्व सांसद लल्लू सिंह।
विज्ञापन
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुंदरकांड, पूजन, अर्चन व भंडारे का आयोजन किया गया। अमानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक संत भीखा दास की तपस्थली मोहली में अयोध्या न्यास की ओर से पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अमरगंज में रिंकू पांडेय ने रायता, सतुआ, जलजीरा, छाछ का वितरण कराया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू शामिल रहे। जाना बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह की ओर से स्वास्थ्य केंद्र पर भंडारे का आयोजन किया गया। दिनेश गुप्ता ने सुंदरकांड पाठ व भंडारा, रामलीला मैदान में राजदेव सोनी, कन्हैयालाल यादव, खपराडीह में हिमांशु पाठक आदि लोगों ने राहगीरों और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर, खजुरहट, सीएचसी, नगर पंचायत आदि स्थलों पर कहीं शरबत तो कहीं भंडारे का आयोजन किया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, ईओ अंजू यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना ने भी प्रसाद वितरण काउंटर लगाए तथा कार सेवा की। खंडासा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ, हवन और भंडारे आयोजित किए गए। कुमारगंज में पार्षद विकास सिंह विकी और अनिल सिंह ने भंडारे का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह छोटू ने किया। एसडीओ मनोज मौर्य के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ और भंडारा हुआ। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक गौराघाट गयासपुर बाजार में डॉ. राम प्रताप निषाद ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र निषाद, पंकज निषाद, संजय निषाद, राहुल निषाद, देवनारायण यादव सुरेंद्र निषाद सहित अन्य मौजूद रहे। गोसाईगंज प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा दशहरा और बड़े मंगल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 36 वर्षों बाद पड़े इस विशेष संयोग पर ठकुराइन मंदिर में भगवान हनुमान का श्रंगार और विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बजरंगबली को नई पोशाक, लंगोट और जनेऊ धारण कराया गया। नवीन सब्जी मंडी में चांद बाबू राइन ने हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए आयोजित भंडारे में बजरंगबली से सभी के सुख, समृद्धि और अमन-चैन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें