फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कमांडो ने संभाला मोर्चा, सख्त हुई सुरक्षा

Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। अयोध्या धाम में कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रमुख स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है। करीब 10 हजार सीसीटीवी कैमरों से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

दीपोत्सव में होने वाले वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त थी। इस बीच कचहरी व दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद से खुफिया तंत्र और सक्रिय हो गया है। एडीजी जोन प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
शुक्रवार को विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया गया है। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को हर क्षण सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


आधुनिक निगरानी तंत्र से रखी जा रही नजर
हाल ही में शहर में 2118 आधुनिक कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनमें 1216 बॉक्स कैमरे, 344 एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन), 144 एफआरएस (फेसियल रिकाॅग्निशन सिस्टम) व 414 पीटीजेड (पैन टिल्ट जूम) कैमरे शामिल हैं। एएनपीआर सिस्टम से संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही है। एफआरएस कैमरे संदिग्ध व्यक्तियों के चेहरे स्वत: पहचानने में सक्षम होंगे। इन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां शिफ्टवार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें