अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में रक्तदान कर कोई भी रक्तदाता पुण्य का भागी बन सकता है। आपकी ओर से किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। यह महादान होता है। रक्तदान से पहले होने वाली जांच से कई बीमारियों का पता लग सकता है। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस, मलेरिया आदि शामिल हैं। सुबह दस बजे आयोजित शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों व विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है। सरकारी विभागों के कर्मचारी भी हिस्सा बन सकते हैं।
-
रक्तदान करने से पहले बरतें यह सावधानियां
तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन न करें
रक्तदान से पहले पर्याप्त भोजन के साथ तरल पदार्थ लें
खाली पेट कभी न करें रक्तदान
-
यह कर सकते हैं रक्तदान
कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर कर सकता है रक्तदान
18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति दे सकता रक्त
रक्तदाता का हीमोग्लोबिन स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप हो
समय: 10 बजे
तिथि: 14 जून
स्थान: जिला अस्पताल