फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों के संचालन पर लगाई रोक

Fri, 16 May 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के जिला महिला अस्पताल के पास स्थित दो निजी अस्पतालों की सीएमओ ने शुक्रवार रात जांच की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने दोनों अस्पतालों के संचालन पर जांच पूरी होने तक रोक लगाई है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान शुक्रवार रात लगभग आठ बजे महिला अस्पताल के सामने स्थित गुरु कृपा हॉस्पिटल पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद वे महिला अस्पताल के सामने एक गली में संचालित परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल पहुंचे और जांच की।

सीएमओ ने बताया कि गुडिया गौड़ नामक एक महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी नसबंदी गुरु कृपा अस्पताल में हुई थी। इसके बावजूद उन्हें गर्भ ठहर गया था। वहीं, अस्पताल संचालक ने नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया था। मानक के अनुरूप स्टाफ नर्स भी नहीं पाई गई, बल्कि एएनएम से काम चलाया जा रहा था। ऐसी ही अनियमिताएं मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल में भी देखने को मिलीं। इसलिए मामले की जांच पूरी होने तक दोनों अस्पतालों में मरीज भर्ती होने और ओपीडी चलाने समेत अन्य सेवाओं पर रोक लगाई गई है। गुरु कृपा अस्पताल के संचालक रूद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला की नसबंदी उनके अस्पताल में नहीं हुई थी। पूर्व में भी पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वह अपना पक्ष सीएमओ के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें